25 ओटीटी ऐप्स भारत में बैन: जानें क्यों ALTBalaji और Ullu पर गिरी गाज

 केंद्र सरकार ने 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट के चलते उठाया बड़ा कदम

भारत सरकार ने अश्लील और भड़काऊ कंटेंट के प्रसारण के आरोप में 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उनके मोबाइल एप्स को बैन कर दिया है। इस लिस्ट में कुछ मशहूर नाम जैसे ALTBalaji (ALTT) और Ullu जैसे ऐप भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर जारी कंटेंट भारतीय डिजिटल कानूनों का गंभीर उल्लंघन करता है।

ott-apps-ban-2025-altbalaji-ullu-sarkari-crackdown.jpg

क्यों हुई कार्रवाई?

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि ये सभी प्लेटफॉर्म्स ऐसे वीडियो और वेब सीरीज दिखा रहे थे जिनमें:

अश्लील इशारे (Sexual Innuendos),

नग्नता से भरे लंबे दृश्य,

और कोई सामाजिक या कहानी आधारित उद्देश्य नहीं था।

इन प्लेटफॉर्म्स की सामग्री में नैतिकता और समाजिक जिम्मेदारी की पूरी तरह से अनदेखी की गई थी।

बैन किए गए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सूची:

1. ALTBalaji (ALTT)

2. Ullu

3. Big Shots App

4. Desiflix

5. Boomex

6. NeonX VIP

7. Navarasa Lite

8. Gulab App

9. Kangan App

10. Bull App

11. ShowHit

12. Jalva App

13. Wow Entertainment

14. Look Entertainment

15. Hitprime

16. Fugi

17. Feneo

18. ShowX

19. Sol Talkies

20. Adda TV

21. HotX VIP

22. Hulchul App

23. MoodX

24. Triflicks

25. Mojflix

कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत यह कदम उठाया है। संबंधित इंटरनेट और मोबाइल एप इंटरमीडियरीज़ को नोटिस जारी कर, इन वेबसाइट्स और ऐप्स की एक्सेस को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

पहले चेतावनी, अब सख्त एक्शन

सरकार ने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को स्व-नियमन (Self-regulation) की नीतियों का पालन करने की चेतावनी दी थी। लेकिन अब यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि सरकार भविष्य में और भी कड़े कदम उठा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ