गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

 

गुरुग्राम, 17 अगस्त 2025 – बिग बॉस OTT विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर देर रात हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। बाइक पर आए तीन हमलावरों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ 25 से 30 गोलियां चलाईं। हालांकि इस वारदात में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

गुरुग्राम, 17 अगस्त 2025 – बिग बॉस OTT विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर देर रात हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। बाइक पर आए तीन हमलावरों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ 25 से 30 गोलियां चलाईं। हालांकि इस वारदात में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

गैंग का आरोप – बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करने का नतीजा

इस हमले की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि एल्विश यादव ने ऑनलाइन जुआ और बेटिंग से जुड़े ऐप्स का प्रचार किया, जिससे कई लोग आर्थिक संकट में फंस गए और युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ। गैंग का कहना है कि यही इस हमले की वजह बनी।

CCTV फुटेज में वारदात कैद

CCTV कैमरे में साफ दिखा कि दो हमलावर गेट के सामने खड़े होकर गोलियां चला रहे थे, जबकि तीसरा हमलावर बाइक पर इंतजार कर रहा था। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और क्राइम ब्रांच ने भी मामले को अपने हाथ में ले लिया है।

एल्विश यादव घर पर नहीं थे

घटना के समय एल्विश यादव मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका परिवार घर के अंदर था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार चिंता जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि एल्विश यादव की सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अन्य इन्फ्लुएंसर्स को चेतावनी

हिमांशु भाऊ गैंग ने अपने बयान में साफ चेतावनी दी है कि जो भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स बेटिंग या जुए से जुड़े ऐप्स को प्रमोट करेंगे, उन्हें भी इसी तरह का अंजाम भुगतना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े:Oppo K13 Turbo Pro 5G: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

बड़ा सवाल – सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

यह हमला सिर्फ एक यूट्यूबर पर नहीं बल्कि पूरे सोशल मीडिया सिस्टम पर सवाल उठाता है। क्या इन्फ्लुएंसर्स को बिना सोचे-समझे किसी भी ऐप का प्रचार करना चाहिए? क्या इन प्रमोशन्स से समाज और युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है? पुलिस ने  दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सच जनता के सामने रखा जाएगा।

गुरुग्राम फायरिंग

एल्विश यादव न्यूज

हिमांशु भाऊ गैंग

यूट्यूबर पर हमला

ऑनलाइन बेटिंग 

ऐप विवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ