पंखे की कैप से 15 तोला सोना रहस्यमय तरीके से गायब, अलवर में सनसनी

 अलवर में अनोखी चोरी: पंखे की कैप में छुपाया 15 तोला सोना रहस्यमय तरीके से गायब

राजस्थान के अलवर जिले में एक ऐसा अजीबो–गरीब चोरी का मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। विजय नगर इलाके के ज्योतिषाचार्य विनय कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने अपने घर

राजस्थान के अलवर जिले में एक ऐसा अजीबो–गरीब चोरी का मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। विजय नगर इलाके के ज्योतिषाचार्य विनय कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत के पंखे की कैप में करीब 15 तोला सोना पिछले आठ साल से सुरक्षित रखा हुआ था। ज़रूरत पड़ने पर वह वहीं से जेवर निकाल लेते थे, लेकिन अब यह सोना रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

पेंटिंग के दौरान हुआ गायब

3 सितंबर से 9 सितंबर तक उनके घर में पेंटिंग का काम चल रहा था। 10 सितंबर को जब विनय कुमार घर का सामान व्यवस्थित कर रहे थे, तो उन्होंने पंखे की कैप हटाकर पोटली देखने की कोशिश की। वहां पोटली न मिलने पर पूरा परिवार हैरान रह गया।

मजदूरों पर शक, पुलिस में शिकायत

सोना गायब होने के बाद घर की अच्छी तरह से तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। विनय कुमार ने पेंट का काम करने आए मजदूरों से पूछताछ की, मगर उन्होंने किसी भी जानकारी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसी दिन शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और मजदूरों समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सोने का कोई सुराग नहीं मिला है और जांच जारी है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इतनी लंबे समय तक सुरक्षित छुपाकर रखा गया सोना अचानक कैसे गायब हो गया, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ