रफ्तार धीमी नहीं हुई आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर
सितारे जमीन पर आमिर खान की फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है इमोशनल ड्रामा ने चौथे वीकेंड में बहुत शानदार कमाई की है इस वीकेंड 13.60% की बढ़ोतरी देखी गई। फिल्मी सितारे जमीन पर वर्ल्डवाइड 250 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है चौथे हफ्ते में धमाकेदार वापसी करने के बाद 12 जुलाई को 17.78 % की बढ़ोतरी के साथ चौथे रविवार यानी 24वें दिन भारत में 2.84 करोड़ की कमाई की आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी 3 ईडियट्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सितारे जमीन को 50 करोड़ का कलेक्शन और करना होगा। आमिर खान की बीते कुछ सालों में कई ऐसी मूवी है जो फ्लॉप गई है जिसमें ठग ऑफ हिंदुस्तान लाल सिंह चड्ढा कुछ खास बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन नहीं कर पाई थी पर इस साल सितारे जमीन फिल्म का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है । इसी बीच मुख्य अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख का कहना है कि सितारे जमीन पर मूवी में उनका सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।
0 टिप्पणियाँ