हीरो ने बंद की मावेरिक 440, भारत में सबसे प्रीमियम बाइक पर लगा ब्रेक

 हीरो ने बंद की मावेरिक 440, भारत में अपनी सबसे प्रीमियम बाइक पर डाला पर्दा

हीरो मावेरिक 440 मोटरसाइकिल, भारत में हीरो की प्रीमियम बाइक जो अब डिसकंटिन्यू हो चुकी है"

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे प्रीमियम बाइक मावेरिक 440 को भारत में बंद कर दिया है। हालांकि राइडर्स ने बाइक को अच्छे रिव्यू दिए थे, लेकिन बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ महीनों में इसकी सेल्स सिंगल डिजिट या ज़ीरो तक पहुंच गई थीं। यही इसकी बंद होने की मुख्य वजह मानी जा रही है।

भले ही कंपनी ने अभी तक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से बाइक को हटाया नहीं है, लेकिन कई डीलरशिप्स ने मावेरिक 440 की बुकिंग लेना बंद कर दिया है।

लॉन्च और पोज़िशनिंग

हीरो मावेरिक 440 को साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह बाइक हार्ले-डेविडसन X440 पर आधारित एक स्ट्रीट नेकेड बाइक थी, जिसे हीरो मोटोकॉर्प भारत में ही बनाता है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी और इसे ब्रांड की सबसे प्रीमियम मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया गया था।

सिर्फ 18 महीने में बंद

इस बाइक को लॉन्च हुए केवल 18 महीने ही हुए थे और इतनी जल्दी बंद होना कई बाइक प्रेमियों के लिए हैरान करने वाला है। हालांकि, इसे बंद करने से हार्ले-डेविडसन X440 की सेल्स को बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि हाल के महीनों में इसकी बिक्री बेहतर रही है।

इंजन और स्पेसिफिकेशंस

हीरो मावेरिक 440 में 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया था। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ आता था। यह इंजन 27 बीएचपी की पावर @ 6,000 rpm और 36 एनएम टॉर्क @ 4,000 rpm देता था, जो इसे एक दमदार स्ट्रीट बाइक बनाता था

यह भी पढ़ें:भारत में लॉन्च हुआ Moto G86 Power, 32MP सेल्फी और 4K वीडियो फीचर के साथ

हीरो मावेरिक 440 का बंद होना कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है। अब उम्मीद है कि हीरो अपने बेहतर प्रदर्शन करने वाले मॉडलों पर फोकस करेगा, खासकर हार्ले-डेविडसन X440 पर, जिसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ