आधार एड्रेस ऑनलाइन अपडेट करें: आसान स्टेप्स और डॉक्यूमेंट्स

 आधार एड्रेस अपडेट करना है? जानिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें

आधार एड्रेस अपडेट करना है? जानिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें

आधार भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक है, जो बैंक खाते से लेकर सरकारी योजनाओं तक लगभग हर जगह लिंक रहता है। ऐसे में आधार में दर्ज आपका पता सही और अपडेट होना बेहद ज़रूरी है।

अगर आपने हाल ही में घर बदला है या आपके आधार कार्ड में पता गलत है, तो अब इसे अपडेट करना बेहद आसान हो गया है। आपको आधार केंद्र जाने की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और वैध पते के प्रमाण के साथ आप UIDAI के myAadhaar पोर्टल से ऑनलाइन ही अपना पता अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:हीरो ने बंद की मावेरिक 440, भारत में सबसे प्रीमियम बाइक पर लगा ब्रेक

आधार एड्रेस ऑनलाइन अपडेट करने के आसान स्टेप्स

myAadhaar वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से पता अपडेट कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: myAadhaar वेबसाइट पर जाएं

वेबसाइट खोलें और अपने आधार नंबर, कैप्चा कोड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें।

Step 2: 'Address Update' ऑप्शन पर क्लिक करें

Step 3: 'Update Aadhaar Online' चुनें

Step 4: निर्देश पढ़ें और ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें

Step 5: एड्रेस अपडेट करें

‘Address’ को चुनें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।

नया पता दर्ज करें (यदि लागू हो तो C/O भी भरें) और सही पोस्ट ऑफिस चुनें।

Step 6: डॉक्यूमेंट अपलोड करें

एड्रेस प्रूफ का स्कैन कॉपी अपलोड करें।

‘Next’ पर क्लिक करें।

Step 7: विवरण चेक करें और फीस भरें

सभी डिटेल्स की जांच करें और ₹50 की नॉन-रिफंडेबल फीस भरकर रिक्वेस्ट सबमिट करें।

आधार एड्रेस अपडेट के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स

UIDAI एड्रेस प्रूफ के 15 से ज्यादा प्रकार के दस्तावेज़ मान्य करता है। इनमें से कुछ आम दस्तावेज़ ये हैं:


पासपोर्ट

बैंक या पोस्ट ऑफिस स्टेटमेंट/पासबुक

राशन कार्ड या वोटर आईडी

दिव्यांग पहचान पत्र (सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी)

मनरेगा जॉब कार्ड

यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस या टेलीफोन – 3 महीने के अंदर का)

इंश्योरेंस पॉलिसी (लाइफ या मेडिकल)

रजिस्टर्ड सेल या गिफ्ट डीड

प्रॉपर्टी टैक्स रिसीट (1 साल के भीतर जारी)

नॉन-रजिस्टर्ड रेंट/लीज़ एग्रीमेंट

अतिरिक्त पहचान प्रमाण (कुछ मामलों में जरूरी)

कभी-कभी अतिरिक्त पहचान प्रमाण भी मांगे जा सकते हैं, जैसे:

पैन कार्ड

पासपोर्ट

 नोट: आधार एड्रेस अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ